कोलकाता में एनसीपीआई सांसद सुदीप बनर्जी के खिलाफ दिखे अपमानजनक पोस्टर

तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद एनसीपीआई नेता बने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के खिलाफ कोलकाता में 'गद्दार' और 'चोर' लिखे अपमानजनक पोस्टर सामने आए हैं. इन पोस्टरों में उन्हें एक तृणमूल विधायक का पति बताते हुए निशाना साधा गया है.

तृणमूल कांग्रेस से बगावत के बाद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के नेता बने सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मंगलवार को राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गये, क्योंकि उनके संसदीय क्षेत्र उत्तर कोलकाता में उन्हें ‘गद्दार’ बताते हुए अपमानजनक पोस्टर सामने आये हैं.

प्रचारक के तौर पर छपा कुणाल घोष और तापस रॉय का नाम

इस पोस्टर में तृणमूल विधायक कुणाल घोष और राज्य के मंत्री तापस रॉय का नाम ‘प्रचारक’ के तौर पर छपा है. घोष और रॉय दोनों ने ही पोस्टर लगाने में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है. हालांकि, उन्होंने वरिष्ठ नेता के खिलाफ पोस्टर में दिये गये राजनीतिक संदेश का समर्थन किया.

उत्तर कोलकाता में रातोंरात लगाये गये पोस्टर

ये पोस्टर तालतला बस स्टैंड, बंगवासी कॉलेज, क्रीक रो और रेलवे सहकारी बैंक के पास के स्थान समेत कई जगहों पर रातों-रात लगाये गये थे, जो सुदीप बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र में आते हैं. इन पोस्टरों में उनकी तस्वीर के साथ एक तुकबंदी वाला नारा लिखा था. इसमें उन्हें तृणमूल कांग्रेस विधायक नयना बंद्योपाध्याय के पति के रूप में संबोधित करते हुए ‘गद्दार’ और ‘चोर’ बताया गया है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सुदीप बनर्जी भी हुए बागी, बोले- दीदी को सिर्फ सलाहकार बनायेंगे

कुणाल घोष बोले- पोस्टर में जो लिखा है, सही है

पोस्टर में प्रचारक बताये गये कुणाल घोष ने कहा- पोस्टर में जिन कुणाल घोष का जिक्र है, वो मैं नहीं हूं. तापस रॉय दूसरी पार्टी के हैं और मैं ये भी नहीं कह सकता कि पोस्टर में जिनका जिक्र है, वो वही हैं या नहीं. लेकिन पोस्टर में जो लिखा है उससे मैं सहमत हूं.

ये भी पढ़ें: 1977 की इंदिरा गांधी की तरह वापसी कर सकती हैं 2026 की ममता बनर्जी? पढ़ें पूरा विश्लेषण

तापस रॉय बोले- मेरा पोस्टर से कोई लेना-देना नहीं

उत्तर कोलकाता में सुदीप बनर्जी के लंबे समय से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य के मंत्री रॉय ने भी इसमें किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया. उन्होंने कहा- अगर मैं होता, तो मंत्री के रूप में मेरा पदनाम भी लिखा होता. इस पोस्टर से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन उन्होंने कहा कि उत्तर कोलकाता के लोग सुदीप से तंग आ चुके हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >