राज्य सरकार की टेलीमेडिसिन सेवाएं सात करोड़ परामर्श पार : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं ने एक और उपलब्धि हासिल की है. टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने वाली हमारी पहल ‘स्वास्थ्य इंगित’ ने सात करोड़ परामर्श पूरे कर लिए हैं.”

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की टेलीमेडिसिन सेवाओं ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए सात करोड़ से अधिक परामर्शों का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि राज्य की ‘स्वास्थ्य इंगित’ पहल के तहत दर्ज की गयी है, जिसके माध्यम से दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जोड़ने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाओं ने एक और उपलब्धि हासिल की है. टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने वाली हमारी पहल ‘स्वास्थ्य इंगित’ ने सात करोड़ परामर्श पूरे कर लिए हैं.” उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वंचित और दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को राज्यभर में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य केंद्रों के विशाल नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है. ममता बनर्जी के अनुसार, यह पहल प्रदेश के 11,000 से अधिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों और 63 उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन टेली-परामर्श उपलब्ध कराती है. इसके तहत 9,000 से अधिक चिकित्सक प्रतिदिन 80,000 से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल में किफायती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को नयी दिशा मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >