बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘खेल’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी

Postal Ballot Tampering: नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने हल्दिया SDO ऑफिस में पोस्टल बैलट प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि कोलकाता पुलिस का एक कर्मी मोजरुल चुनाव कार्यों में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहा है. उन्होंने चुनाव आयोग से इसकी जांच की मांग की है.

Postal Ballot Tampering: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच शुभेंदु अधिकारी ने चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाये हैं. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पोस्टल बैलट की प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप के आरोप लगाये हैं. उनके अनुसार, कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) का एक कर्मी अनधिकृत रूप से वोटर लिस्ट मैनेज कर रहा है. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह जानकारी दी.

शुभेंदु ने चुनाव आयोग को किया टैग

उनका यह भी आरोप है कि यह पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों को खास तरीके से मतदान करने के लिए मजबूर कर रहा है. शुभेंदु ने इस मामले में चुनाव आयोग (Election Commission of India) को टैग करते हुए तत्काल दखल देने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.

मोजरुल नाम के पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में उस विशिष्ट पुलिसकर्मी का नाम भी उजागर किया है. उन्होंने कहा कि मोजारुल नाम का पुलिसकर्मी नंदीग्राम का रहने वाला है. वह हल्दिया के SDO कार्यालय में अवैध रूप से वोटर लिस्ट हैंडल कर रहा है. आरोप है कि मोजरुल पुलिसकर्मियों को हल्दिया के SDO ऑफिस में बुला रहा है और उन्हें विभागीय आई-कार्ड व वोटर आईडी लाने का निर्देश दे रहा है, ताकि उनसे मतदान कराया जा सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोपनीयता पर खतरा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता का कहना है कि एक सेवाकालीन पुलिसकर्मी को दूसरे कर्मियों की वोटिंग ‘को-ऑर्डिनेट’ करने का कोई अधिकार नहीं है. यह पोस्टल बैलट की गोपनीयता और निष्पक्षता से समझौता करने की कोशिश है.

इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब

अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन और बिचौलियों का खेल

शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer West Bengal) को इस मामले में पत्र लिखकर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा है कि कोलकाता पुलिस के कर्मी का हल्दिया (पूर्व मेदिनीपुर) के प्रशासनिक कार्यों में दखल देना गंभीर सवाल खड़े करता है.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल के 3 टुकड़े करेगी भाजपा, कर दिया आर-पार की जंग का ऐलान

भाजपा नेता ने मांग की है कि आयोग जांच करे कि मोजरुल किसके आदेश पर काम कर रहा है. साथ ही यह भी कहा है कि पुलिस बल में ‘पार्टी कैडर’ की तरह काम करने वाले इन बिचौलियों पर लगाम लगायी जाये.

इसे भी पढ़ें : 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

Postal Ballot Tampering: चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग

नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह पोस्टल बैलट प्रक्रिया को इन कथित बिचौलियों के प्रभाव से मुक्त रखे. उन्होंने कहा कि अगर वर्दीधारी कर्मियों के मतदान में इस तरह का हस्तक्षेप होता है, तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों के खिलाफ होगा.

इसे भी पढ़ें

झारग्राम में अभिषेक बनर्जी का BJP पर हमला, कहा- UCC से खत्म हो जायेंगे आदिवासियों के रीति-रिवाज

ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

पूरे बंगाल में परिवर्तन की आंधी, पीएम मोदी बोले- ममता का जो हाल नंदीग्राम में हुआ वही भवानीपुर में होगा

2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम में हारीं, इस बार भवानीपुर भी हारेंगी, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन में गरजे अमित शाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >