पूजा कार्निवल : बैरकपुर, बशीरहाट, बारासात व बनगांव में उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर, बारासात, बशीरहाट और बनगांव में शनिवार को पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया.

संवाददाता, बैरकपुर.

उत्तर 24 परगना के बैरकपुर, बारासात, बशीरहाट और बनगांव में शनिवार को पूजा कार्निवल का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जिले की दर्जनों पूजा कमेटियों की दुर्गा प्रतिमाएं इस कार्निवल का हिस्सा बनीं. साथ ही रंगारंग कार्यक्रम और विविध प्रकार की झांकियां भी दिखायी गयीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया. बैरकपुर में आयोजित कार्निवल में सांसद पार्थ भौमिक, दमदम के सांसद सौगत राय, बैरकपुर विधायक राज चक्रवर्ती, पानीहाटी विधायक निर्मल घोष, बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मुरलीधर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

वहीं, बशीरहाट में आयोजित कार्निवल में 15 सर्वश्रेष्ठ पूजा समितियों ने हिस्सा लिया. बशीरहाट सब डिवीजन एसडीओ आशीष कुमार, बशीरहाट पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ हुसैन मेहदी रहमान और बशीरहाट नगरपालिका की चेयरपर्सन अदिति मित्रा रॉयचौधरी ने बशीरहाट कॉलेज के पास से उत्सव का उद्घाटन किया. राजमार्ग दो टाकी रोड से शुरू होकर शहीद दिनेश मजूमदार रोड तक लगभग तीन किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद कार्निवल बशीरहाट बोट घाट पर समाप्त हुआ. उत्सव के अंत में 15 मूर्तियों को इच्छामती नदी में विसर्जित किया गया. बारासात और बनगांव में भी उत्साह के साथ पूजा कार्निवल मनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >