तीन प्रमुख फुटबॉल क्लबों का किया गया राजनीतिकरण : अर्जुन सिंह

उन्होंने घाट पर छठ व्रतियों को पूजा की बधाई दी.

बैरकपुर. नैहाटी में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने भाजपा उम्मीदवार रूपक मित्रा के साथ शुक्रवार सुबह जगदल फेरी घाट से हाजीनगर लालबाबा घाट तक जलमार्ग से परिक्रमा की. उन्होंने घाट पर छठ व्रतियों को पूजा की बधाई दी. मौके पर अर्जुन सिंह ने कहा कि फुटबॉल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन की बंगाल के लोगों के हृदय में काफी प्रतिष्ठा है. लेकिन पार्थ भौमिक ने उक्त क्लबों का राजनीतिकरण कर दिया. तीनों क्लबों के समर्थकों को इसका विरोध करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि नैहाटी के लोग फैक्टरियों को श्मशान में बदलने के लिए तृणमूल के खिलाफ वोट करेंगे. उधर, भाजपा प्रत्याशी रूपक मित्रा ने कहा कि तृणमूल के साथ कोई नहीं है. जनता भाजपा के साथ है. लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल ने गौरीपुर जूट मिल खोलने का वादा किया था. मिल तो नहीं खुली, बल्कि मिल के सामान लूट लिए गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >