भांगड़ : चाकू मारकर भाग रहे युवक को पुलिसवालों ने दबोचा

बताया कि पास के मेटाडोर स्टैंड के पास एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर भाग रहा है.

कोलकाता. भांगड़ डिविजन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की जानकारी के बाद इलाके में एक व्यक्ति पर चाकू से प्रहार कर भाग रहे आरोपी को रंगेहाथों पकड़ लिया. घटना गुरुवार रात की है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि इलाके में भांगड़ ट्रैफिक गार्ड के सार्जेंट नुरुल इस्लाम मोल्ला और सार्जेंट देबाशीष हाल्दार घाटकपुकुर चौराहे पर ड्यूटी पर थे, तभी कुछ लोग उनके पास आये और बताया कि पास के मेटाडोर स्टैंड के पास एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर भाग रहा है. बिना देर किये दोनों सार्जेंटों ने तुरंत पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया और उसके हाथ से धारदार हथियार भी छीन लिये. खबर मिलते ही भांगड़ ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अधिकारी और अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपी को थाने में लाया गया. इधर, सार्जेंट मोल्ला और सार्जेंट हाल्दार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भेजने की व्यवस्था की, जिससे जख्मी युवक की जान बच गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >