पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया पर्दाफाश, चोर अरेस्ट

थाना प्रभारी दीपंकर सरकार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने कम समय में दोनों मामलों को सुलझाया.

हुगली. मगरा थाोकी पुलिस ने लगातार दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी दीपंकर सरकार के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने कम समय में दोनों मामलों को सुलझाया. इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा महापात्र ने दी. पहली घटना 25 अक्तूबर की सुबह बीटीपीएस हाउसिंग क्वार्टर के ‘बी-वन’ ब्लॉक में हुई, जहां एजीएम शांतनु दास के घर में चोरों ने घुसकर घरेलू वस्तुएं, धार्मिक पुस्तकें, पीतल की मूर्तियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिये. शिकायत दर्ज होने के बाद कांड संख्या 503/25 के तहत मामला दर्ज कर एसआई सुजन सरकार के नेतृत्व में जांच शुरू की गयी. सीसीटीवी फुटेज से तीन संदिग्धों की पहचान कर तीन घंटे में ही पलपाड़ा क्षेत्र से शुकदेव दे, अमित मंडल और सुमित मंडल को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया. दूसरी घटना 24 अक्तूबर को कोला गांव में हुई, जहां उन्नति दास के घर से लगभग 8 तोला सोना और 4 तोला चांदी के गहने चोरी हुए.

शिकायत पर कांड संख्या 502/25 दर्ज कर एसआई अक्षय पाल को जांच सौंपी गयी. सीसीटीवी से मिले सुराग के आधार पर शेख नफीरुल को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर शेख आलम, हाफिजुल शेख, नसेरा बीबी और शेख अमिन हुसैन को पकड़ा गया. पुलिस ने कुल 48 ग्राम सोना बरामद किया. मगरा थाने की पुलिस ने कहा, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगा.

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने में देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >