डेटिंग ऐप से ठगने वाले चार लोगों की पुलिस हिरासत अवधि 27 तक बढ़ी

इस गिरोह पर आरोप था कि वे इस डेटिंग ऐप के जरिए खूबसूरत महिलाओं से दोस्ती कर अपना अकेलापन दूर करने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे

कोलकाता. डेटिंग ऐप के जरिये लोगों को फोन कर उनसे मोटी रकम ठगने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के मिंटो पार्क इलाके में एक कॉल सेंटर में छापामारी कर गिरोह की 16 महिलाओं के साथ एक पुरुष सदस्य को गिरफ्तार किया था. इस गिरोह पर आरोप था कि वे इस डेटिंग ऐप के जरिए खूबसूरत महिलाओं से दोस्ती कर अपना अकेलापन दूर करने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. मूल रूप से वे बांग्लादेशी पुरुषों को टार्गेट करते थे. उन्हें सोशल मीडिया के जरिये इस झांसे में फंसाया जाता था. पुलिस ने इस कॉल सेंटर से कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, उपकरण, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किये थे. गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने पर सभी को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने इनमें से 13 महिलाओं को जमानत दे दी, वहीं तीन महिला एवं एक पुरुष को 27 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >