शहर की सड़कों से गायब हो रहीं मोटरसाइकिलें, पुलिस ने चोर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा

सड़कों से एक के बाद एक बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 बाइकें जब्त, इनके मालिकों की तलाश कर रही पुलिस

संवाददाता, कोलकाता

सड़कों से एक के बाद एक बाइक की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को लालबाजार के मोटर थेप्ट सेक्शन (एमटीएस) की टीम ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम अरुण भुइयां (34) और श्वपन मंडल (50) है.

दोनों विष्णुपुर थानाक्षेत्र के निवासी बताये गये हैं. इनसे पूछताछ कर इनके कब्जे से शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गयीं 10 बाइकों को कब्जे में लिया गया है.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों से बिल्कुल नयी व कीमती बाइकों के चोरी होने की शिकायतें विभिन्न थानों में दर्ज हो रहीं थीं. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए लालबाजार के एमटीएस की टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर गिरोह के दो सदस्यों को चिह्नित कर लिया. सख्ती से पूछताछ करने पर वे टूट गये और उनके बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी की गयी 10 बाइकों को बरामद कर लिया. उनके साथ और कौन शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >