नाव में छिप कर भाग रहा था पॉक्सो आरोपी, अरेस्ट

नदिया जिले के राणाघाट पुलिस जिला की टीम ने लगभग एक साल से फरार पॉक्सो केस के आरोपी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया

कल्याणी. नदिया जिले के राणाघाट पुलिस जिला की टीम ने लगभग एक साल से फरार पॉक्सो केस के आरोपी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 2024 से आरोपी की तलाश जारी थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मछुआरे का वेश धारण किया और काकद्वीप-नामखाना इलाके में जाकर सात दिनों से अधिक समय तक समुद्र के बीच नाव में छिपा रहा. पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली, जिसके बाद विशेष टीम नाव से 10 किलोमीटर समुद्र के अंदर तक गयी और मछली पकड़ने वाली नाव पर छापा मार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >