पश्चिम बंगाल आ रहे हैं पीएम मोदी, पश्चिम बंगाल दिवस व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में होंगे शामिल

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बंगाल यात्रा कई मायनों में खास होनेवाली है. विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी पहली बार बंगाल आ रहे हैं. पीएम मोदी अपने इस दौरे में बंगाल को कई सौगात दे सकते हैं.

कोलकाता से पूनम कुंदन झा की रिपोर्ट

PM Modi: पश्चिम बंगाल में नयी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बंगाल आ रहे हैं. भाजपा सरकार 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस मनाने जा रही है, जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं. दो दिवसीये दौरे पर पश्चिम बंगाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पश्चिम बंगाल दिवस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जश्न में भी शामिल होंगे.

कई योजनाओं की हो सकती है घोषणा

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन तारकेश्वर में एक बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी उस बैठक से बंगाल के लिए कई घोषणाएं भी कर सकते हैं. बंगाल के लोगों को इस बार कई केंद्रीय योजनाओं की घोषणा हो सकती है. उस दिन तारकेश्वर में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के अलावा राज्य के सभी नेता मौजूद रहेंगे. दूसरे दिन यानी 21 जून को प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में एक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहली बार जून में मनेगा पश्चिम बंगाल दिवस

20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा के विधायकों ने मतदान करके बंगाल के विभाजन का फैसला किया था. इसी ऐतिहासिक निर्णय के कारण भारत के विभाजन के समय पश्चिम बंगाल एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया. इसे राज्य के आधिकारिक स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Also Read: इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >