पीएम मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर लिखी चिट्ठी, 2026 का चुनाव भय बनाम भरोसे की लड़ाई

PM Modi Letter to West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर पश्चिम बंगाल की जनता को पत्र लिखा है. पीएम ने भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर टीएमसी को घेरा और बंगाल के पुनरोद्धार के लिए भाजपा की जीत जरूरी बताया.

PM Modi Letter to West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच बांग्ला नववर्ष यानी पोइला बोइसाख के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता के नाम एक भावुक और राजनीतिक संदेश जारी किया है. एक विशेष पत्र के जरिये पीएम मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने इस चुनाव को ‘भय बनाम भरोसे की लड़ाई’ करार देते हुए जनता से अपील की कि वे ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के निर्माण के लिए भाजपा को वोट दें.

15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार ने बंगाल को किया लहूलुहान : मोदी

प्रधानमंत्री ने बांग्ला में लिखे अपने पत्र में पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने लिखा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल की जनता कुशासन, अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की शिकार रही है. इससे लोगों के मौलिक अधिकारों और सम्मान को गहरी चोट पहुंची है. पीएम ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार ने जो ‘भय का माहौल’ पैदा किया है, उसके कारण मां-बहनों की सुरक्षा खतरे में है. युवा रोजगार के लिए पलायन को मजबूर हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi Letter to West Bengal: विकसित पश्चिम बंगाल का संकल्प

पीएम मोदी ने पत्र के जरिये पश्चिम बंगाल के भविष्य के लिए अपना विजन साझा किया है.

  • गरीबों को छत और अन्न : पीएम मोदी ने वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर हर गरीब के सिर पर छत होगी और हर थाली में भात होगा.
  • महिलाओं की सुरक्षा : महिलाएं बिना किसी डर के घर से बाहर निकल सकेंगी और युवाओं को अपना घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नौकरी करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा.
  • इतिहास की पुनरावृत्ति : पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल को देश के विकास में फिर से ‘पथप्रदर्शक’ बनायेगी और ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

यह सिर्फ चुनाव नहीं, भविष्य तय करने का मौका : पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को एक स्वर्ण अवसर बताया. उन्होंने कहा- यह सिर्फ एक साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि बंगाल की संस्कृति, विरासत और अधिकारों की रक्षा का निर्णायक मोड़ है. यह लड़ाई आपके और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है. पीएम ने मतदाताओं से ‘भयमुक्त’ होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया.

पत्र के अंत में उन्होंने ‘जय मां काली’ के साथ अपनी बात समाप्त की और विश्वास जताया कि बंगाल के लोग भाजपा पर भरोसा जताकर एक ‘ऐतिहासिक जीत’ का उपहार देंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अमित शाह का बड़ा वादा- सत्ता में आते ही वापस होंगे गोरखा समाज पर दर्ज सभी पुलिस केस

पोइला बोइसाख पर ममता बनर्जी की अपील- ‘दिल्ली के जमींदारों’ को दें मुंहतोड़ जवाब, वोट की चोट से भाजपा को हरायें

बंगाल में पूर्वी पाकिस्तान जैसा माहौल, नववर्ष जुलूस पर रोक से भड़का बांग्ला पोक्खो

बंगाल चुनाव 2026: ओवैसी ने ममता बनर्जी और कांग्रेस को घेरा, कहा- अपनी बदहाली के लिए मुसलमान खुद जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >