तृणमूल के एसआइआर सहायता कैंप में लगी आग

राज्य में एसआइआर प्रक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सहायता कैंपों में से एक में आग लगने की घटना से कल्याणी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. नदिया जिले की कल्याणी नगरपालिका के वार्ड-6 में तृणमूल कांग्रेस के एसआइआर सहायता कैंप शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी.

कल्याणी.

राज्य में एसआइआर प्रक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे सहायता कैंपों में से एक में आग लगने की घटना से कल्याणी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. नदिया जिले की कल्याणी नगरपालिका के वार्ड-6 में तृणमूल कांग्रेस के एसआइआर सहायता कैंप शनिवार देर रात अचानक आग लग गयी. जानकारी मिलते ही कल्याणी थाने की पुलिस और नगरपालिका के चेयरमैन मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि आग से कैंप को आंशिक नुकसान हुआ है. कैंप का बैनर पूरी तरह जल गया, जिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें लगी थीं. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गयी है.

तृणमूल कांग्रेस ने सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाया, यह कहते हुए कि विपक्ष राजनीतिक कार्यक्रम में बाधा डालने के उद्देश्य से ऐसा कर रहा है. स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का दावा है कि सरकार की पहल पूरे राज्य में लोगों तक सफलतापूर्वक पहुंच रही है, जिससे विपक्ष राजनीतिक रूप से असहज है. कल्याणी नगरपालिका के चेयरमैन डॉ अनिमेष रॉय चौधरी तथा वार्ड-6 के तृणमूल पार्षद श्यामल दास ने कहा कि रात के अंधेरे में कैंप में आग लगाना निंदनीय है और लोकतांत्रिक राजनीति के खिलाफ है. दूसरी ओर, कल्याणी के भाजपा विधायक अंबिका रॉय ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “भाजपा ऐसे काम में शामिल नहीं है. कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नाम पर ऐसा कोई उदाहरण नहीं है. जरूरत पड़े तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन यह बदनामी बर्दाश्त नहीं करूंगा. ” उन्होंने आरोप लगाया कि घटना तृणमूल की आंतरिक गुटबाजी का परिणाम है, जिसे विपक्ष पर इल्जाम लगाकर छिपाने की कोशिश की जा रही है. उधर, कल्याणी थाने की पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >