महंगाई का महा-विस्फोट! पेट्रोल 113 रुपए के पार, कोलकाता में डीजल शतक के करीब, होर्मुज संकट ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Petrol Diesel Price Kolkata: कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.47 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गयी है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज संकट के बीच बंगाल में ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं. रसोई गैस और सीएनजी के ताजा रेट देखें.

Petrol Diesel Price Kolkata: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग का असर कोलकाता और आसपास के जिलों में देखने को मिल रहा है. तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें अब 113.47 रुपए प्रति लीटर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गयी हैं. दिल्ली और मुंबई के मुकाबले बंगाल के लोगों को ईंधन के लिए कहीं ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. डीजल की कीमतें भी 99.82 रुपए पर पहुंच गयीं हैं, जिससे माल ढुलाई महंगी होने और सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका गहरा गयी है.

कोलकाता में सबसे ज्यादा मार

ईंधन की कीमतों में हुई इस ताजा बढ़ोतरी ने कोलकाता को देश के सबसे महंगे महानगरों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है.

  • पेट्रोल की मार : कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, जो दिल्ली (102.12 रुपए) के मुकाबले करीब 11 रुपए प्रति लीटर महंगा है.
  • डीजल का ‘शतक’: डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे, तो अगले 48 घंटों में डीजल भी 100 रुपए का आंकड़ा पार कर जायेगा.
  • वैट (VAT) का असर : बंगाल में ईंधन पर लगने वाले स्टेट टैक्सेज के कारण पड़ोसी राज्यों के मुकाबले यहां कीमतें हमेशा से ऊंची रही हैं, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

बड़ा संकट : सीएनजी 93 रुपए, रसोई गैस 939 रुपए हुई

कोलकाता महानगर में केवल पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि गैस की कीमतों ने भी लोगों का दम निकाल दिया है. कोलकाता में सीएनजी की कीमत 93.50 रुपए प्रति किलो पर स्थिर तो है, लेकिन यह दिल्ली-एनसीआर (83.09 रुपए) के मुकाबले 10 रुपए अधिक महंगी है. इससे ऐप-कैब और ऑटो चालकों ने किराये में बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

LPG का बोझ भी कम नहीं

रसोई गैस के मोर्चे पर भी राहत नहीं है. कोलकाता में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 939 रुपए हो गयी है. 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,000 रुपए के पार पहुंच जाने के बाद माना जा रहा है कि रेस्तरां और स्ट्रीट फूड (रोल-चाऊमीन) के दाम जरूर बढ़ेंगे.

Petrol Diesel Price Kolkata: होर्मुज की टेंशन और बंगाल पर असर

ईंधन की कीमतों में इस ‘आग’ के पीछे वैश्विक और स्थानीय दोनों कारण हैं. वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल की सप्लाई बाधित हुई है. भारत आने वाले तेल का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है. बंगाल में माल ढुलाई मुख्य रूप से ट्रकों पर निर्भर है. डीजल महंगा होने से सिलीगुड़ी से लेकर बशीरहाट तक रोजमर्रा की चीजों की सप्लाई महंगी हो गयी है.

जनता में भारी रोष : कैसे चलेगी गृहस्थी?

कोलकाता के गरियाहाट और श्यामबाजार जैसे बाजारों में ग्राहकों और व्यापारियों के बीच गहरी चिंता देखी जा रही है. निजी बस मालिकों का कहना है कि अगर डीजल पर सब्सिडी या टैक्स में राहत नहीं मिली, तो सड़कों से बसें हटाना ही एकमात्र रास्ता बचेगा. मध्यमवर्गीय परिवारों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महीने का पूरा बजट चरमरा गया है.

इसे भी पढ़ें

घूमने का प्लान पड़ेगा भारी, 27 मई का पेट्रोल-डीजल रेट देखकर ही निकालें अपनी गाड़ी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >