पुलिस से मारपीट के आरोप में मरीज का परिजन गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शनिवार को वह व्यक्ति कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिवार के एक सदस्य का इलाज करने के लिए आया था.

कोलकाता. अस्पताल के अंदर अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराने आये मरीज के रिश्तेदार को पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद फिरोज बताया गया है. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह व्यक्ति कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में परिवार के एक सदस्य का इलाज करने के लिए आया था. वहां सभी मरीजों के परिजनों को लाइन में खड़ा रहना पड़ा था. फिरोज भी लाइन में खड़ा था. आरोप है कि वहां वह लाइन में खड़ा रहने के दौरान अन्य लोगों के साथ झमेला कर रहा था. इसे देख एक पुलिसकर्मी जो अस्पताल में ड्यूटी पर थे, उन्होंने फिरोज को अच्छे से लाइन में खड़े होने के लिए कहा. आरोप है कि फिरोज नहीं माना और अन्य लोगों के साथ उलझता रहा. इसे देख जब पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी. जिसके बाद इसकी जानकारी बेनियापुकुर थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >