कोरोमंडल एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ यात्री

बेलदा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई से हावड़ा जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस से गिरने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रतिनिधि, खड़गपुर.

बेलदा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई से हावड़ा जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस से गिरने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया.

स्थानीय और राजकीय रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रेन से गिरने की सूचना मिलते ही यात्री को तुरंत घटनास्थल से रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया. घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी थी, क्योंकि वह बेहोशी की हालत में है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >