मेदिनीपुर : देह व्यापार के संदेह में मकान मालिक समेत 9 लोग हिरासत में

Crime News: स्थानीय लोगों की शिकायत पर पश्चिम मेदिनीपुर पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है. देह व्यापार के संदेह में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के क्वीकोटा इलाके में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की शिकायत और पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी कर छह महिलाओं और मकान मालिक समेत तीन पुरुषों (कुल 9 लोगों) को हिरासत में लिया गया.

अनजाने लोगों का था आना-जाना

बाहर से यह मकान एक सामान्य रिहायशी घर जैसा दिखाई देता था. हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप था कि पिछले कुछ समय से यहां अपरिचित युवक-युवतियों की लगातार आवाजाही हो रही थी. इसी वजह से इलाके के लोगों में संदेह और चर्चा का माहौल बना हुआ था.

6 महिला और 3 पुरुष को थाने ले गयी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की. कोतवाली थाना और महिला थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक उक्त मकान में अभियान चलाया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद 6 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, होटल में छापेमारी कर नाबालिग समेत 3 को छुड़ाया, 4 गिरफ्तार

हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिये गये सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मकान में वास्तव में किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं, वहां बाहरी लोगों का आना-जाना कब से था और हिरासत में लिये गये लोगों की इसमें क्या भूमिका थी.

ये भी पढ़ें: बंगाल में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 बच्चियां बचायी गयीं, बिहार-असम के 4 तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने लगाया था देह व्यापार का आरोप

स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने मकान में देह व्यापार चलाये जाने का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >