सर्जरी विभाग की छत का हिस्सा गिरा लगाया गया लापरवाही का आरोप

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने से स्वास्थ्यकर्मी दहशत में हैं.

कोलकाता.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गिरने से स्वास्थ्यकर्मी दहशत में हैं. घटना गुरुवार दोपहर की है. हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के एक ओटी की फॉल्स सीलिंग का एक हिस्सा गुरुवार को दोपहर में अचानक गिर गया. हालांकि, उस समय ऑपरेशन थिएटर बंद होने के कारण कोई मरीज या स्वास्थ्यकर्मी घायल नहीं हुआ है.

अस्पताल प्रशासन की ओर से एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले कई दिनों से पीडब्ल्यूडी की देखरेख में रेनोवेशन का काम चल रहा है. सर्जरी विभाग के कुछ स्थानों पर मरम्मत किया जा रहा है. इस वजह से छत की सिलिंग गिरा है. हालांकि, छत के निचले हिस्से के गिरने से कोई घायल नहीं हुआ है. इधर, आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों ने प्रबंधन पर अस्पताल के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि सर्जरी विभाग का ऑपरेशन थिएटर लंबे समय से जर्जर अवस्था में है. मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गयी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >