पाकिस्तानी नागरिकों के पास भारतीय पासपोर्ट!

नये सिरे से अब इस मामले में अब तक करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन का पता चल रहा है.

दो करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की आशंका कोलकाता. पासपोर्ट जालसाजी मामले में नया खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक ऐसे नेटवर्क का पहले ही भंडाफोड़ किया है, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों के पास भारतीय पासपोर्ट होने की आशंका जतायी जा चुकी है. नये सिरे से अब इस मामले में अब तक करीब दो करोड़ रुपये से अधिक के अवैध लेन-देन का पता चल रहा है. हालांकि, यह अभी जांच का अहम हिस्सा है. ईडी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में गिरफ्तार इंदुभूषण हालदार से पूछताछ में उस पर आरोप लगे हैं कि उसने पाकिस्तानी नागरिक आजाद मल्लिक के निर्देश पर सात और लोगों के नाम पर भारतीय पासपोर्ट बनवाये. आशंका है कि इन सातों ने भी बांग्लादेशी नागरिक के रूप में फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट हासिल किया था. मल्लिक का मामला पहले ही चर्चा में था, क्योंकि उसने पाकिस्तान से बांग्लादेश के रास्ते भारत में प्रवेश कर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था. ईडी को संदेह है कि आजाद ने जिस तरीके से पासपोर्ट बनवाया, उसी पैटर्न पर बाकी सात लोगों के दस्तावेज भी तैयार किये गये. सूत्रों ने बताया कि हालदार ने पासपोर्ट बनाने के लिए साइबर कैफे किराये पर लेकर एक बिचौलिये के कंप्यूटर और दस्तावेजों का उपयोग किया. फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसने 300 से अधिक पासपोर्ट तैयार किये. इस काम के लिए उसने एक कैफे किराये पर लेने में करीब 1.15 लाख रुपये खर्च किये. जांच में यह भी सामने आया है कि मल्लिक के फोन में हालदार का नंबर ‘दुलाल’ नाम से सेव था. इसी फोन संपर्क के आधार पर ईडी को इंदुभूषण तक पहुंचने में सफलता मिली. ईडी का कहना है कि पूरे नेटवर्क में अब तक करीब दो करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन हुआ है, जो हालदार के माध्यम से किया गया. एजेंसी ने उसे शनिवार को अदालत में पेश किया था, जहां से अदालत ने उसे 27 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ईडी सूत्रों ने बताया कि अब रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से 400 पासपोर्टों की जानकारी मांगी गयी है, जिनमें से सात संदिग्ध पासपोर्टों की पहचान की जा रही है. सभी संदिग्धों के वास्तविक नागरिकता दस्तावेजों की क्रॉस-वेरिफिकेशन प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >