धक्के से एक व्यक्ति की मौत

मृतक का नाम सुरजीत सील था. वह खड़गपुर शहर के तालबगीचा इलाके का निवासी था

खड़गपुर. खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत इंदा के लोकल थाना मोड़ इलाके में एक प्याज लदे ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम सुरजीत सील था. वह खड़गपुर शहर के तालबगीचा इलाके का निवासी था और वह टाटा हिटाची में कंपनी में कार्यरत था. वह नाइट ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गया और ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताते चलें कि दो महीने पहले भी खड़गपुर शहर के ट्रैफिक इलाके में एक प्याज लदे ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जिसके बाद उत्तेजित लोगों ने ट्रक चालक को पीटा था और उसकी मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >