जगाछा : घर में लगी आग में वृद्धा झुलसी,ं हालत स्थिर

घर में आग लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गयी. उसे गंभीर हालत में पीजी में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है.

घटना शुक्रवार सुबह हावड़ा के जगाछा इलाके में हुई प्रतिनिधि, हावड़ा . घर में आग लगने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गयी. उसे गंभीर हालत में पीजी में भर्ती कराया गया है, जहां हालत स्थिर बनी हुई है. वृद्धा करीब 50 फीसदी तक जल चुकी है. घटना शुक्रवार सुबह हावड़ा के जगाछा में हुई. घायल वृद्धा का नाम जुथिका सरकार (60) है. जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. महिला के पति शिबू सरकार बाजार गये हुए थे. पड़ोस की महिला ने बताया कि घर से धुआं निकलता देख लोग आतंकित हो गये. घर के अंदर से भी किसी महिला के चिल्लाने की आवाज सुन कर लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा, तो वृद्धा झुलसी हालत में मिली. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया और फिर दमकल को सूचना दी गयी. खबर पाकर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >