एसआइआर प्रक्रिया में त्रुटि होने पर संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे : आयोग

बंगाल में मतदाता सूची के एसआइआर के दौरान अगर कोई त्रुटि पायी गयी तो संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जायेगा

कोलकाता. भारतीय निर्वाचन आयोग की केंद्रीय टीम के पदाधिकारियों ने बुधवार को राज्य के दो जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कहा- बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान अगर कोई त्रुटि पायी गयी तो संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जायेगा. उपचुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने बुधवार को नदिया व मुर्शिदाबाद जिले में एसआइआर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बातें कहीं. श्री भारती ने बुधवार को आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नदिया व मुर्शिदाबाद जिले के डीएम, एसडीओ, बीडीओ तथा मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) के साथ बैठकें की. इन बैठकों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल भी मौजूद थे. चुनाव आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपचुनाव आयुक्त ने बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग के सख्त रुख को रेखांकित करते हुए एसआइआर प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीक़े से लागू करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान नदिया और मुर्शिदाबाद के निर्वाचन अधिकारियों ने एसआइआर प्रक्रिया की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >