आरामबाग थाने में अब मिलेगी ई-जीडी सुविधा

जिला ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक कामनाशीष सेन की पहल पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में कंप्लेंट बॉक्स लगाये गये हैं,

प्रतिनिधि, हुगली.

जिला ग्रामीण पुलिस के अधीक्षक कामनाशीष सेन की पहल पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्रों में कंप्लेंट बॉक्स लगाये गये हैं, जहां लोग गुप्त रूप से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. इससे नागरिकों को बिना किसी झिझक के अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा, साइबर अपराध और अन्य घटनाओं की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए ई-जनरल डायरी की सुविधा भी शुरू की गयी है. इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से लोग ऑनलाइन ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी. इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की बाइकर-साइकिल टीम भी इलाकों में गश्त लगा रही है. वहीं, जिले में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जनता को जागरूक करने के लिए आरामबाग थाना ने विशेष अभियान शुरू किया है. अभियान के तहत पुलिस ने बाइक रैली निकाल कर लोगों को ””””””””ई-जीडी”””””””” (ई-जनरल डायरी) सेवा के बारे में जानकारी दे रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम लोग अक्सर अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज खो देते हैं. पहले इन्हें वापस पाने के लिए थाने में जाकर शिकायत दर्ज करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो गयी है. अब लोग घर बैठे egd.hooghlyruralpd.in या hooghlyruralpolice.wb.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि पुलिस को भी मामलों की निगरानी में सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >