नामखाना : दो वाहनों में टक्कर, छह घायल

दक्षिण 24 परगना के नामखाना में सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गये. घटना बुधवार अपराह्न की है.

कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के नामखाना में सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गये. घटना बुधवार अपराह्न की है. सूत्रों के अनुसार, इस दिन दोपहर को बक्खाली और नामखाना के बीच सात माइल बाजार इलाके में दो निजी वाहनों में टक्कर हो गयी, जिसमें एक वाहन में सवार दो लोग और दूसरे में सवार चार लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को द्वारिकनगर प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >