बंगाल में 14 साल बाद खुली एक मर्डर केस की फाइल, सीआइडी ने शुरू की जांच

Bengal News: 14 साल बाद शिक्षक वरुण विश्वास की हत्या के मामले की जांच फिर से शुरू हुई है. सीआईडी की टीम ने परिवार से पूछताछ की और बयान दर्ज किए. जानें इस चर्चित मामले से जुड़ी हर बात.

बारासात से मनोरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट

Bengal News: उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा के सुतिया सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य गवाह और शिक्षक वरुण विश्वास की हत्या के मामले की जांच 14 साल बाद फिर शुरू हुई है. वरुण के परिवार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिलकर केस की दोबारा जांच की मांग की थी. मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद गुरुवार को सीआइडी की टीम गोबरडांगा स्थित उनके घर पहुंची और परिवार से घंटों पूछताछ कर बयान दर्ज किये.

परिवार ने लगाया मल्लिक पर आरोप

परिवार ने कहा है कि हत्या के पीछे तत्कालीन हाबरा विधायक और पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का हाथ था. उनका आरोप है कि पिछले 14 साल में निष्पक्ष जांच नहीं हुई. उल्टा उन्हें दबाव और धमकी का भी सामना करना पड़ा. वरुण के बड़े भाई असित विश्वास ने कहा कि नयी सरकार ने उनकी अपील पर तुरंत एक्शन लिया है. उन्हें उम्मीद है कि अब असली दोषी पकड़े जायेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी हत्या

5 जुलाई 2012 को गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात हमलावरों ने 38 वर्षीय शिक्षक वरुण विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सुतिया में एक सामूहिक दुष्कर्म कांड के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से शिक्षक वरुण आंदोलन का बड़ा चेहरा बन गये थे. परिवार का कहना है इसी कारण उनकी सुनियोजित हत्या की गयी. सीआइडी ने जांच पड़ताल शुरू की है.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >