मां ने दुधमुंही बच्ची को कुएं में फेंका, मौत

उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के सुकांतनगर इलाके में एक महिला ने 25 दिन की अपनी बेटी को कुएं में फेंका दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

कोलकाता. उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के सुकांतनगर इलाके में एक महिला ने 25 दिन की अपनी बेटी को कुएं में फेंका दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह अपने पिता के बगल में सो रही थी. नींद खुलने पर पिता देखा कि बेटी गायब है. कुछ देर ढूंढने के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने बेटी को कुएं में फेंक दिया है. खबर फैलते ही इलाके में हंगामा मच गया. सूचना मिलते के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कुएं से बच्ची को बरामद किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >