जलभराव से निबटने को नगर निगम ने की त्वरित कार्रवाई

महानगर में सामान्य से अधिक बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कोलकाता नगर निगम के सीवरेज विभाग के मेयर परिषद सदस्य तारक सिंह ने इस स्थिति पर खेद व्यक्त किया.

कोलकाता.

महानगर में सामान्य से अधिक बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कोलकाता नगर निगम के सीवरेज विभाग के मेयर परिषद सदस्य तारक सिंह ने इस स्थिति पर खेद व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गयी और ज्वार के कारण लॉक गेट नहीं खोले जा सके, जिससे समस्या और बढ़ गयी. सिंह ने वार्ड नंबर 57 स्थित पामर बाजार के स्टॉर्म वाटर फ्लो पंपिंग स्टेशन का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ सीवरेज विभाग के डीजी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. उन्होंने मुख्य रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों और निकासी व्यवस्था पर चर्चा की. यह पंपिंग स्टेशन उत्तर और मध्य कोलकाता के बड़े हिस्से से पानी निकालने का काम करता है. यहां के कुल चार पंपों में से तीन चालू हैं, जबकि एक मरम्मत के लिए बंद है.

तारक सिंह ने दावा किया कि सोमवार रात से हो रही असामान्य बारिश के बावजूद अब कहीं भी गंभीर जलजमाव नहीं है और यदि पानी जमा होता भी है, तो उसे बहुत जल्द निकाल लिया जायेगा. उन्होंने सेंट्रल एवेन्यू इलाके में जलभराव के लिए मेट्रो निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया. आरोप लगाया कि निगम से सलाह किये बिना किये गये कुछ मेट्रो कार्यों से ड्रेनेज सिस्टम बाधित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >