दक्षिण बंगाल में भी मॉनसून ने दी दस्तक आइएमडी ने दी भारी बारिश की चेतावनी

राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि उत्तरी जिलों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है.

संवाददाता, कोलकाता

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को दक्षिण बंगाल में भी दस्तक दे दी. मॉनसून उत्तर बंगाल में पहले ही पहुंच चुका था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

आइएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और राज्य में गंगा नदी के आसपास के इलाकों के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जो पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अधिक प्रभावी हो सकता है. मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के चलते राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मछुआरों को 19 जून तक बंगाल की खाड़ी में समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है.

आइएमडी के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में बुधवार को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि उत्तरी जिलों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है.

कहां कितनी बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 59.2 मिमी बारिश हावड़ा जिले के उलुबेरिया में दर्ज की गयी. कोलकाता में 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. अन्य स्थानों में बांकुड़ा में 48.8 मिमी, दीघा में 44.9 मिमी, डायमंड हार्बर में 41 मिमी, बर्दवान में 42.7 मिमी और आसनसोल में 40 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

कहां कितनी बारिश हुई

राज्य में पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक 59.2 मिमी बारिश हावड़ा जिले के उलुबेरिया में दर्ज की गयी. कोलकाता में 19.2 मिमी वर्षा दर्ज की गयी. अन्य स्थानों में बांकुड़ा में 48.8 मिमी, दीघा में 44.9 मिमी, डायमंड हार्बर में 41 मिमी, बर्दवान में 42.7 मिमी और आसनसोल में 40 मिमी बारिश दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >