योजनाओं के नाम बदल कर इतिहास बदलने की कोशिश कर रहे मोदी

राज्य के कृषि व संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.

प्रतिनिधि. बैरकपुर

राज्य के कृषि व संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. खड़दह के पातुलिया ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल पार्टी के एक कार्यक्रम में श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में विभिन्न योजनाओं के नाम बदल कर इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री भारत ने पहली बार देखा है, जिनके पड़ोसी देशों के साथ संबंध ठीक नहीं हैं. फिर भी वह विदेश जाकर विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से गले मिलकर तस्वीरें खिंचवाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की हत्या की घटना को लेकर भाजपा की ओर से भले ही विरोध किये जा रहे हों, लेकिन अब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश की स्थिति पर कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी बंगाली विरोधी है, इसी कारण उन्होंने बांग्लादेश के बंगालियों पर हो रहे अत्याचार पर अब तक चुप्पी साधी है. रविवार को एसआइआर के विरोध में और बंगला भाषा के खिलाफ भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ तृणमूल ने खड़दह में एक सभा आयोजित किया. मौके पर उपस्थित मंत्री श्री चट्टोपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किये है. देश के लोगों की जो संपत्ति है, उसे जोड़कर जो आंकड़े पेश किये जा रहे हैं, उसी की बात प्रधानमंत्री कर रहे हैं. इसमें उनका कोई अलग से योगदान नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >