विधायक पर विद्यार्थियों से हाथापाई करने का आरोप

नदिया जिले के करीमपुर इलाके में रविवार रात उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थियों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है.

कार का हॉर्न बजाने के बाद नहीं हटने पर शुरू हुआ विवाद

कल्याणी. नदिया जिले के करीमपुर इलाके में रविवार रात उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थियों के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक बिमलेंदु सिंह राय ने छात्रों के साथ हाथापाई की. जानकारी के अनुसार, विधायक मुरुतिया थाना क्षेत्र के बलियाडांगा में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे थे. आरोप है कि विधायक की गाड़ी का हॉर्न बजने के बावजूद छात्र रास्ते से नहीं हटे. इसके बाद विधायक गाड़ी से उतरे और छात्रों के बीच बहस हो गयी. आरोप है कि बहस के दौरान छात्रों की पिटाई की गयी. घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया. आक्रोशित स्थानीय लोग विधायक के घर के सामने जमा हो गये और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि विधायक ने छात्रों की पिटाई के आरोपों से साफ इनकार किया है. उन्होंने इसे राजनीतिक साज़श करार देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उन्हें बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है. विधायक ने कहा, “मेरे खिलाफ लगाये जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं. यह सब जानबूझकर की गयी साजिश है.” इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता जगन्नाथ चटर्जी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य के तृणमूल कांग्रेस के सांसद और विधायक खुद को राजा समझने लगे हैं और आम जनता को सिर झुकाकर खड़ा रहना पड़ता है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता तन्मय घोष ने कहा कि सड़क पर गाड़ी को रास्ता देना नियम है और संभव है कि बच्चों को यह समझ नहीं आया हो. उन्होंने यह भी कहा कि यदि लगाये गये आरोप सही पाये जाते हैं, तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >