रहड़ा : परीक्षा खराब होने पर लापता छात्र पुलिस की मदद से घर पहुंचा

उत्तर 24 परगना के रहड़ा रामकृष्ण मिशन का माध्यमिक का एक छात्र शनिवार को गणित की परीक्षा देने के बाद परीक्षा खराब होने के कारण परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद से लापता हो गया था.

रहड़ा रामकृष्ण मिशन का छात्र

प्रतिनिधि, बैरकपुर.

उत्तर 24 परगना के रहड़ा रामकृष्ण मिशन का माध्यमिक का एक छात्र शनिवार को गणित की परीक्षा देने के बाद परीक्षा खराब होने के कारण परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद से लापता हो गया था.

पुलिस की तत्परता से उसे सियालदह में उदास पाया गया और पुलिस की मदद से उसे उसके घर पहुंचाया गया. गौरतलब है कि शनिवार को माध्यमिक परीक्षा का तीसरा दिन था. उस दिन रहड़ा रामकृष्ण मिशन का उक्त छात्र गणित की परीक्षा के बाद लापता हो गया था. मूल रूप से गोबरडांगा निवासी वह छात्र अपने माता-पिता के साथ रहड़ा के डांगापाड़ा में रहता है. उसका परीक्षा केंद्र बांदीपुर आइडियल हाइस्कूल में पड़ा है. उसके पिता ने कहा कि पिछली दो परीक्षाओं में उसने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन गणित का पेपर अच्छा नहीं होने से परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद ही वह भाग गया था. उसने अपने दोस्तों को भी इस बारे में कहा था कि अगर परीक्षा अच्छी नहीं होगी तो वह घर नहीं जायेगा. आखिरकार बेटे को पाकर परिवार वाले खुश हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >