जिला अस्पताल के अधीक्षक पर बदमाशों ने किया हमला

असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जिला अस्पताल अधीक्षक पर हमला करने और उनके साथ मारपीट करने की घटना ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिंता की लकीर खींच दी है.

संवाददाता, कोलकाता.

कृष्णानगर जिला अस्पताल में जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नशे की हालत में स्थानीय असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जिला अस्पताल अधीक्षक पर हमला करने और उनके साथ मारपीट करने की घटना ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिंता की लकीर खींच दी है.

सर्विस डॉक्टर्स फोरम ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. संगठन के महासचिव डॉ सजल विश्वास ने कहा कि इस घटना की निंदा करने के लिए शब्दों का अभाव है. स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से बेलगाम भ्रष्टाचार और अराजकता व्याप्त है और कानून-व्यवस्था का नामो-निशान तक नहीं है. ऐसे माहौल में जिले के मुख्यालय में इस तरह की जघन्य घटना घटित होना आश्चर्यजनक नहीं है.

डॉ विश्वास ने प्रेस रिलीज में कहा कि फोरम प्रमुख सचिव से तत्काल उच्च-स्तरीय जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करता है. उन्होंने यह भी चेताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता और स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही के कारण ऐसी निंदनीय घटनाओं की पुनरावृत्ति की संभावना बनी हुई है. संगठन ने सरकार और स्वास्थ्य प्रशासन से अपील की है कि वे इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाएं. अन्यथा भविष्य में और भी कई जगहों पर ऐसे अपराध घटित होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >