सप्तमी, अष्टमी व नवमी को सुबह चार बजे तक मेट्रो सेवा

सप्तमी अर्थात सोमवार, अष्टमी यानी मंगलवार व नवमी यानी बुधवार को 192 ट्रेनें चलेंगी.

कोलकाता. दुर्गापूजा घूमने वालों के लिए मेट्रो रने पूरी रात ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, दुर्गापूजा में ब्लू लाइन, ग्रीन लाइन, पर्पल लाइन और येलो लाइन पर विशेष मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बनी है.

ग्रीन लाइन

पंचमी यानी शनिवार को 225 ट्रेनें चलेंगी. सुबह 7:30 से रात 11:16 बजे तक छह-छह मिनट पर ट्रेनें चलेंगी. षष्ठी यानी रविवार को 184 ट्रेनें चलेंगी. सुबह नौ े रात 11:28 तक आठ-आठ मिनट पर ट्रेनें चलेंगी. सप्तमी अर्थात सोमवार, अष्टमी यानी मंगलवार व नवमी यानी बुधवार को 192 ट्रेनें चलेंगी. इन तीन दिनों में आठ-आठ मिनट पर दोपहर डेढ़ बजे से सुबह 4:18 तक ट्रेनें मिलेंगी. दशमी को 74 ट्रेनें चलाना तय हुआ है. 15-15 मिनट पर दोपहर डेढ़ बजे से रात 10:32 बजे तक ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी.

पर्पल लाइन में 38 ट्रेनें

मेट्रो रेलवे की पर्पल लाइन पर पंचमी से दशमी तक रोजाना 38 ट्रेनें चलाने की तैयारी की गयी है. बताया गया है कि 25 मिनट के अंतराल पर शाम तीन बजे से रात 10:55 बजे तक ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी. 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक ऑरेंज लाइन पर कोई मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होंगी.

आज ब्लू लाइन में चलेंगी 262 ट्रेनें

पंचमी यानी 27 सितंबर को ब्लू लाइन पर कुल 262 मेट्रो ट्रेनें (131 अप और 131 डाउन) चलेंगी. पहली ट्रेन सुबह आठ बजे छूटेगी और अंतिम रात 11 बजे. पिक अावर में छह से सात मिनट पर ट्रेनें चलेंगी. षष्ठी यानी 28 सितंबर को 246 ट्रेनें चलेगी. सुबह नौ से रात 11 बजे तक. पिक आवर में छह से सात मिनट पर ये ट्रेनें चलेंगी. सप्तमी, अष्टमी और नवमी (सोम, मंगल व बुध) को 246 ट्रेनें चलेंगी. दोपहर एक बजे से अगली सुबह चार बजे तक ये ट्रेनें मिलेंगी. दशमी (गुरुवार) को 132 ट्रेनें चलेंगी. आठ मिनट के अंतराल पर दोपहर एक से रात 10 बजे तक ट्रेनें उपलब्ध होंगी.

येलो लाइन में 60 ट्रेनें

पंचमी और षष्ठी को येलो लाइन पर कुल 60 ट्रेनें चलेंगी. 15 मिनट के अंतराल पर शाम तीन बजे से रात 10:35 बजे के बीच ट्रेनें उपलब्ध होंगी. सप्तमी (सोमवार), अष्टमी (मंगलवार) और नवमी (बुधवार) को 62 ट्रेनें चलेंगी और 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें शाम तीन बजे से रात 10:50 बजे के बीच चलेंगी. दशमी को 50 ट्रेनें शाम तीन बजे से रात 9.20 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >