विदेशी नागरिकों को ठगने वाला मास्टर माइंड गिरफ्तार

शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे 9 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है

पुलिस ने उसके नाम पर जारी किया था लुकआउट नोटिस

दुबई भागने के पहले आरोपी को किया गया अरेस्ट

कोलकाता. अवैध तरीके से चल रहे कॉल सेंटर खोलकर विदेशी नागरिकों को फोन कर उनसे ठगी करने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम शाखा की टीम ने प्रशांत करण नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि उसके नाम पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. शुक्रवार को आरोपी को पुलिस ने बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उसे 9 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है.अदालत सूत्र बताते हैं कि मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि आरोपी को दुबई भागते समय पकड़ा गया है. आरोप है कि उसने कोलकाता के एक कॉल सेंटर से यूके एवं यूएसए के नागरिकों को इंटरनेट कॉल किये और खुद को एक जानी-मानी कंपनी का कर्मचारी बताया. वह उन विदेशी नागरिकों को टेक्निकल मदद देने का लालच देकर उनके बैंक अकाउंट की डिटेल्स हासिल कर उनके अकाउंट से विदेशी करेंसी निकाल लेता था. आरोपी व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किया गया हैं. इस मामले में पुलिस कुल 20 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >