धनतला में बाजार समिति के सदस्यों पर मारपीट का आरोप

नदिया जिले के राणाघाट अंतर्गत धनतला क्षेत्र में बाजार समिति के सदस्यों पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है.

प्रतिनिधि, कल्याणी.

नदिया जिले के राणाघाट अंतर्गत धनतला क्षेत्र में बाजार समिति के सदस्यों पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना में कई अभिभावक घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में राणाघाट टेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह विवाद दशमी की रात धनतला में आयोजित एक मेले में शुरू हुआ था, जब कुछ युवकों की धनतला बाजार समिति के सचिव के साथ कथित तौर पर झड़प हुई थी. सूत्रों के अनुसार, रविवार रात को बाजार समिति के सदस्यों पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने पुलिस प्रशासन की अनदेखी करते हुए आरोपी युवकों के परिजनों की पिटाई की.

घायल अभिभावक काकुली दास ने आरोप लगाया कि रविवार रात बाजार समिति के सचिव अमोल सरकार ने उन्हें एक पार्टी कार्यालय में बुलाया और वहीं पर दुर्व्यवहार और मारपीट की गयी. इस दौरान श्यामल दास नाम के एक अन्य अभिभावक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय लोग पुलिस से उचित जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >