ममता बनर्जी ने तृणमूल सांसद महुआ के खिलाफ सुनीं विधायकों की शिकायतें

कृष्णानगर से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पार्टी के ही छह विधायकों ने सीएम ममता बनर्जी से शिकायत की है.

कहा – जांच के बाद जिलास्तरीय बैठक में इस पर होगी चर्चा

संवाददाता, कोलकाता

कृष्णानगर से तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ पार्टी के ही छह विधायकों ने सीएम ममता बनर्जी से शिकायत की है. सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री पहुंची थीं. उन्होंने पार्टी विधायकों की शिकायतें सुनने के बाद फिलहाल कोई कदम उठाने से साफ इनकार किया है.

विधायकों का आरोप है कि महुआ अपने संसदीय क्षेत्र में बिना किसी से चर्चा किये मनमाने तरीके से संगठन चला रही हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा, तो स्थानीय प्रभारी व विधायकों के लिए संगठन चलाना मुश्किल हो जायेगा. नदिया जिले के छह विधायकों ने महुआ के खिलाफ शिकायत की है. सोमवार को सीएम के विधानसभा पहुंचने के बाद विधायकों ने उनसे मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, सीएम ने कहा कि शिकायतों की जांच की जायेगी. जिलास्तरीय बैठक में इस विषय पर चर्चा होगी.

ज्ञात रहे कि छह विधायकों (कृष्णानगर दक्षिण के उज्ज्वल विश्वास, नकाशीपाड़ा के कल्लोल खान, चापड़ा के रुकबानुर रहमान, करीमपुर के बिमलेंदु सिंहराय, पलाशीपाड़ा के माणिक भट्टाचार्य और कालीगंज के नसीरुद्दीन अहमद) ने पांच दिसंबर को सीएम को पत्र लिख सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की थी. पत्र में आरोप लगाया गया है कि जिला संगठन अध्यक्ष महुआ ने हाल ही में 178 बूथ अध्यक्षों और 17 क्षेत्रीय अध्यक्षों को बिना उनसे सलाह-मश्वरा किये बद दिया है. उन्होंने महुआ को जिला संगठन के अध्यक्ष पद से हटाने की भी मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >