ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ कर 2036 तक बंगाल की सीएम रहेंगी ममता : कुणाल

सुश्री बनर्जी अगर 2029 में प्रधानमंत्री बन जाती हैं और उनके आशीर्वाद से यदि तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री पद संभालते हैं, तो वह अलग बात होगी.

कहा : अगर 2029 में तृणमूल प्रमुख पीएम बन जायेंगी, तो अलग बात होगी

कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी न सिर्फ पूर्व सीएम ज्योति बसु का कार्यकाल रिकॉर्ड तोड़ेंगी, बल्कि वर्ष 2029 में प्रधानमंत्री भी बन सकती हैं. यह दावा उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके कहा. उन्होंने सोशल मीडिया के मंच एक्स पर पोस्ट करके कहा : जनाधारहीन, नाटकबाज विपक्ष और कुछ ईर्ष्यालु, हताश आलोचना करने वालों को एक नागरिक के रूप में कह देना चाहता हूं, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी, पूर्व सीएम ज्योति बसु का मुख्यमंत्री कार्यकाल रिकॉर्ड तोड़ेंगी और 2036 तक वही मुख्यमंत्री रहेंगी. सुश्री बनर्जी अगर 2029 में प्रधानमंत्री बन जाती हैं और उनके आशीर्वाद से यदि तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री पद संभालते हैं, तो वह अलग बात होगी. घोष ने लिखा : तृणमूल नबान्न (राज्य सचिवालय) में मजबूत है, जबकि विपक्ष सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया तक सीमित रह गया है.

भाजपा ने कसा तंज

घोष के इस बयान से राज्य की राजनीति में नयी बहस छिड़ गयी है. भाजपा नेता सजल घोष ने इस पर तंज कसते हुए कहा : अगर उन्होंने यह बात होश में कही है, तो मैं उन्हें एक तोता उपहार में दूंगा! कम्युनिस्ट नेता ज्योति बसु ने 1977 से लेकर 2000 तक यानी लगातार 23 साल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी. वहीं, सुश्री बनर्जी ने 20 मई, 2011 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. यदि वह 2026 और 2031 दोनों चुनावों में जीत दर्ज करती हैं, तो वह माकपा के दिवंगत नेता ज्योति बसु के मुख्यमंत्री के कार्यकाल रिकॉर्ड तोड़ देंगी. वहीं, कुणाल घोष की भविष्यवाणी को लेकर तृणमूल समर्थकों में जोश देखा जा रहा है, वहीं विपक्षी दलों ने इसे ‘राजनीतिक सपना’ करार दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि घोष का यह बयान 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने की रणनीति भी हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >