आज एसआइआर के खिलाफ रैली का नेतृत्व करेंगी ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को सड़क पर उतर कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर विरोध दर्ज करेंगे.

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी मंगलवार को सड़क पर उतर कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर विरोध दर्ज करेंगे. इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने एक गीत के माध्यम से जनता को एसआइआर विरोधी जुलूस में शामिल होने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ना होगा. मंगलवार से ही तृणमूल कांग्रेस पूरे राज्य में हेल्प डेस्क स्थापित करने जा रही है. राज्यभर में 6200 से ज्यादा हेल्प डेस्क खोलने की योजना है, जो एक महीने तक जारी रहेगा. हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को मदद की जायेगी. उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. एसआइआर के जरिये भाजपा की साजिश के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब रेड रोड के पास डॉ बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के नजदीक से जुलूस शुरू होगा. यह जोड़ासांको के ठाकुरबाड़ी तक जायेगा. जुलूस में बड़ी संख्या में तृणमूल नेताओं व समर्थकों के शामिल होने की संभावना है.

सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री ने एक्स हैंडल पर खुद लिखा और संगीतबद्ध एक गीत पोस्ट किया. यह गीत इंद्रनील सेन ने गाया है. गीत का मुख्य संदेश ‘जोट बांधो’ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >