तेतुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- सांप भरोसेमंद, भाजपा नहीं, बंगाल में 90 लाख वोटर के नाम कटने से मचा हड़कंप

Mamata Banerjee Snake Comment on BJP: उत्तर 24 परगना जिले में ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. कहा कि असम चुनाव में उत्तर प्रदेश से 50 हजार लोगों को भेजने और बंगाल में 90 लाख मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाये.

Mamata Banerjee Snake Comment on BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासमर के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. उत्तर 24 परगना के तेतुलिया में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल प्रमुख ने भाजपा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये. उन्होंने मतदाताओं को आगाह करते हुए यहां तक कह दिया कि ‘एक बार सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर कभी नहीं’. ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनावी धांधली और संस्थानों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाये हैं.

असम चुनाव के लिए UP से भेजी गयी ट्रेन : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने असम चुनाव का जिक्र करते हुए एक सनसनीखेज दावा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय निवासियों के वोट पर भरोसा नहीं था. इसलिए उन्होंने बाहर से लोगों को आयात किया. मुख्यमंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश से 50,000 लोगों को लेकर एक पूरी ट्रेन असम भेजी गयी थी, ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके.. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केंद्र की सभी एजेंसियों को खरीद लिया है और अब देश में कोई भी एजेंसी तटस्थ नहीं रह गयी है.

वोटर लिस्ट से 90 लाख नाम गायब, आंकड़ों से घेरा

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर ममता बनर्जी ने डराने वाले आंकड़े पेश किये.

  • बंगाल का डेटा : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से करीब 90 लाख नाम हटा दिये गये हैं. एक रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने दावा किया कि हटाये गये नामों में 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुसलमान शामिल हैं.
  • असम NRC का सबक : ममता बनर्जी ने असम में एनआरसी (NRC) प्रक्रिया की याद दिलाते हुए कहा कि वहां 19 लाख लोगों के नाम सूची से बाहर हुए थे. इनमें 13 लाख हिंदू और 6 लाख मुसलमान थे. उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा का लक्ष्य केवल लोगों को बांटना और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ने सबको खरीद लिया है : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तेतुलिया की सभा में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा धनबल के दम पर लोकतंत्र को कुचल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी स्वतंत्र संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है. ये संस्थान अब सिर्फ एक पार्टी के विंग के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि वे अपने वोट की ताकत को पहचानें और ‘बाहरी’ ताकतों को बंगाल की सत्ता से दूर रखें.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में 90 लाख लोगों को मिलेगा वोटिंग का हक? वोटर लिस्ट फ्रीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 13 को महा-सुनवाई

बंगाल चुनाव 2026: मतुआ वोट बैंक में सेंध लगा पायेगी भाजपा? SIR ने बढ़ायी बेचैनी

अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लगागू करेंगे UCC

मतुआ और अल्पसंख्यकों को चुन-चुनकर वोटर लिस्ट से हटाया, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >