नंदीग्राम उपचुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने लगायी वादों की झरी, कहा- ममता ने खींझकर रोक दिया क्षेत्र का था विकास

शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री चुनाव हार गयीं, तो उन्होंने 5 साल तक नंदीग्राम का विकास रोक दिया. सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद नंदीग्राम विकास के मामले में सबसे आगे रहेगा. सीएम ने और क्या-क्या कहा, यहां पढ़ें.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को नंदीग्राम से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में नंदीग्राम विधानसभा सीट से हारने के बाद ममता बनर्जी ने क्षेत्र में विकास के सभी काम रोक दिये थे. शुभेंदु ने क्षेत्र के मतदाताओं से कहा कि नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा उपचुनाव 2026 का रिकॉर्ड तोड़ना होगा. फालता उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 1.09 लाख (1 लाख 9 हजार) वोट से जीत दर्ज की थी. फालता निर्वाचन क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के लोकसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर में आता है. यहां पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की.

300 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम के रेयापाड़ा में पंचायत और अन्य ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों से यह अपील की. उन्होंने कहा कि 300 करोड़ की इन परियोजनाओं का लाभ पूर्व मेदिनीपुर जिले को मिलेगा. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- नंदीग्राम अगर ठीक रहेगा, तो मैं ठीक रहूंगा.

2015 में 82 हजार वोट से जीते थे शुभेंदु अधिकारी

वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने 1956 वोट से पराजित किया था. वर्ष 2026 में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु की जीत का अंतर बढ़कर साढ़े 9 हजार से अधिक हो गया. इससे पहले वर्ष 2015 में शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने 82 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम से ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने दिया जवाब, कहा- 19.20 लाख मुस्लिम महिलाओं को मिले अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए

2026 में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते शुभेंदु

वर्ष 2026 में शुभेंदु 2 विधानसभा सीटों- नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते थे. मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट खाली कर दी थी. इसलिए इस सीट पर उपचुनाव होना है. शुभेंदु ने नंदीग्राम की जनता से अपील की है कि इस बार वे पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें. उन्होंने कहा कि फालता विधानसभा की जनता ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जिस तरह से मतदान किया था, नंदीग्राम के लोग उस रिकॉर्ड को भी तोड़ डालें.

‘आपने मुझे 82 हजार वोट से जिताया था, याद है न?’

शुभेंदु अधिकारी ने मुट्ठी भींचकर कहा- एक बार आपने मुझे 82 हजार वोट से जिताया था. याद है न? फालता से अधिक वोटों के अंतर से उपचुनाव में जितायेंगे न? दोनों हाथ उठाकर वादा कीजिए. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल का विकास तो करेगी ही, विकास के मामले में नंदीग्राम का अधिकार सबसे पहले होगा. नंदीग्राम नंबर वन बनेगा.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले दक्षिण दिनाजपुर जायेंगे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, एयरपोर्ट के काम में आयेगी तेजी

‘ममता की हार के बाद 5 साल उपेक्षित रहा नंदीग्राम’

मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के जमाने में ममता बनर्जी की हार के बाद लगातार 5 साल तक नंदीग्राम पूरी तरह उपेक्षित रहा था. शुभेंदु ने कहा- चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी इस कदर गुस्सा हो गयीं कि उन्होंने नंदीग्राम में विकास के सारे काम ही बंद करवा दिये. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में रेलवे स्टेशन की लंबे समय से मांग हो रही है. इसके लिए मात्र 6 एकड़ जमीन की जरूरत थी. टीएमसी की सरकार ने वह भी नहीं दी. सीएम ने कहा- हमारी सरकार बनने के बाद रेलवे को साढ़े तीन एकड़ जमीन दी जा चुकी है. मार्च तक बाकी जमीन भी हम रेलवे को दे देंगे. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम-बटतला रेलवे स्टेशन पर चढ़ेंगे और बाजकूल में उतरेंगे. पहली बार मैं आप सबके साथ ट्रेन में यात्रा करूंगा. किसी की कोई समस्या नहीं रहेगी.

ये भी पढ़ें: बीरभूम में बोले शुभेंदु अधिकारी- आशीष बनर्जी का निधन दुखद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

नंदीग्राम में ट्रेन भी चलेगी, सरकारी बस स्टैंड भी बनेगा : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ रेल ही नहीं, नंदीग्राम में सरकारी बस स्टैंड भी बनेगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े तीन महीने हुए हैं. इसमें हमने नंदीग्राम में 32 नयी सड़कों का निर्माण और मरम्मती का काम शुरू हुआ है. 17 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनी नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में नये दमकल केंद्र का उद्घाटन हुआ है.

नंदीग्राम की 67 हजार महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए मिले

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि नंदीग्राम में 67 हजार महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के 3000 रुपए मिले हैं. बाकी जिन महिलाओं ने आवेदन किये हैं, उन्हें भी पैसे मिलेंगे. सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी काम हो रहा है. रेयापाड़ा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड थे, जिसे बढ़ाकर 60 कर दिया गया है.

ममता बनर्जी पर बोला हमला

शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में मुख्यमंत्री हार गयीं थीं. इसकी वजह से उन्होंने 9 शहीद परिवारों के लोगों को नौकरी नहीं दी. सीएम ने कहा- हमारी सरकार बनी, तो हमने 9 शहीदों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >