एलपीजी संकट के बीच 16 को सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक निकालेंगी जुलूस

Mamata Banerjee on Road to Protest LPG Crisis: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने एलपीजी संकट के बीच सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने बताया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 16 मार्च को कॉलेज स्क्वायर से डोरिना क्रॉसिंग तक जुलूस निकालेंगी.

Mamata Banerjee on Road to Protest LPG Crisis: एलपीजी सिलिंडरों की कीमतों में एकमुश्त 60 रुपए की बढ़ोतरी और देश में बढ़ते ईंधन संकट के खिलाफ मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी सड़क पर उतरने जा रही हैं. तृणमूल कांग्रेस की ओर से 16 मार्च यानी सोमवार को कोलकाता में इसके विरोध में जुलूस निकालने का आह्वान किया गया है. जुलूस का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करेंगी. यह जुलूस सह रैली शाम करीब 4 बजे कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर डोरिना क्रॉसिंग पर समाप्त होगी.

ममता बनर्जी बोलीं- गैस संकट के लिए केंद्र जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ने मौजूदा गैस संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उनका आरोप है कि पश्चिम एशिया संकट कई दिनों से बना हुआ है. इसके बावजूद केंद्र सरकार ने समय रहते कोई तैयारी या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की. उनके अनुसार, गैस जैसी जरूरी वस्तु की आपूर्ति को लेकर केंद्र की लापरवाही के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गैस बुकिंग के नये नियम से लोगों की बढ़ी परेशानी – सीएम

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बिना पर्याप्त तैयारी के गैस बुकिंग के लिए नया नियम लागू कर दिया, जिसके तहत 25 दिन से पहले दोबारा गैस बुक नहीं की जा सकती. उनका कहना है कि इस फैसले से आम लोगों की चिंता और परेशानी और बढ़ गयी है. इसी मुद्दे को लेकर वह सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभी राज्यों को समान रूप से की जाये गैस की आपूर्ति

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि देश में कुल कितने गैस भंडार उपलब्ध हैं, इस बारे में सरकार ने स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी. उनका कहना है कि केंद्र को संसद में यह बताना चाहिए कि देश में कितना गैस भंडार मौजूद हैं और सभी राज्यों को समान रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें

एलपीजी संकट के बीच एक्शन में कोलकाता पुलिस, कहा- सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >