एसआइआर : ममता व अभिषेक सीइसी से मिलने एक को जायेंगे दिल्ली

ममता बनर्जी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने के लिए एक फरवरी को दिल्ली रवाना होंगी.

संवाददाता, कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने के लिए एक फरवरी को दिल्ली रवाना होंगी. उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी भी रहेंगे. तृणमूल सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ने ममता बनर्जी को दो फरवरी की शाम चार बजे दिल्ली में मिलने का समय दिया है. मुख्यमंत्री को अधिकतम 15 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की अनुमति दी गयी है. सुश्री बनर्जी ने राज्य में चल रही एसआइआर प्रक्रिया को लेकर चर्चा के लिए चुनाव आयोग से समय मांगा था.

बताया गया है कि मुख्यमंत्री के साथ एसआइआर से प्रभावित कुछ लोग भी दिल्ली जायेंगे और ममता बनर्जी उन्हें सीइसी से मुलाकात के दौरान साथ ले जायेंगी. इसके अलावा अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कई विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं, क्योंकि इस समय संसद का बजट सत्र भी चल रहा है. उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी को बुधवार को ही हुगली जिले के सिंगूर में रैली के बाद दिल्ली जाना था. लेकिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन की खबर के बाद उन्होंने अपना दौरा कुछ दिनों के लिए टाल दिया था.राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के विरोध के बीच मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है. पार्टी नेताओं के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बंगाल में एसआइआर के खिलाफ जारी आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है.गौरतलब है कि बंगाल में एसआइआर प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू हुई थी. उसी दिन ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता की सड़कों पर विरोध मार्च किया था. मार्च के बाद आयोजित रैली में दोनों नेताओं ने चेतावनी दी थी कि यदि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से हटाया गया, तो तृणमूल कांग्रेस एसआइआर के खिलाफ अपनी लड़ाई दिल्ली तक ले जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >