लुब्रिकेंट ऑयल फैक्टरी में लगी भीषण आग

सांकराइल के आलमपुर मोड़ के पास एक थर्मोकोल कारखाने में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही डोमजूर थाना अंतर्गत जालान कॉम्प्लेक्स के अंदर एक लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में भयावह आग लग गयी.

आग ने पास में स्थित एक कारखाने को भी लिया चपेट में

संवादाता, हावड़ा.

सांकराइल के आलमपुर मोड़ के पास एक थर्मोकोल कारखाने में आग लगने के कुछ घंटे बाद ही डोमजूर थाना अंतर्गत जालान कॉम्प्लेक्स के अंदर एक लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में भयावह आग लग गयी. आग की लपटें इतनी विकराल थी कि कारखाने का पूरा शेड टूट कर गिर गया और पास में प्लास्टिक बैग बनाने वाली कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. खबर पाकर दमकल के कुल 18 इंजन मौके पर पहुंचे.

दमकलकर्मियों ने छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में दोनों कारखाने पूरी तरह खाक हो गये. हालांकि किसी के आहत होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11.30 बजे ऑयल फैक्ट्री में काम चल रहा था कि इसी समय आग लग गयी. कारखाने के अंदर रसायनिक पदार्थ होने के कारण आग पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया. आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है. सोमवार को फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंचेगी. उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को सांकराइल में थर्मोकोल कारखाने में आग लगने से एक युवक की मौत हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >