8000 पौधों से बन रही मां दुर्गा की प्रतिमा

थीम आधारित दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध कोलकाता में दुर्गोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं.

कोलकाता. थीम आधारित दुर्गा पूजा के लिए प्रसिद्ध कोलकाता में दुर्गोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं. उत्तरी कोलकाता के लालबागान नबांकुर क्लब इस साल जलवायु परिवर्तन की थीम पर पूजा पंडाल बना रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा को 8000 पौधों से तैयार किया जा रहा है, जबकि पूजा पंडाल को भी पेड़-पौधों से ही सजाया जा रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा लगभग बन कर तैयार हो चुकी है. क्लब के सचिव तपश कुमार रॉय ने बताया कि पंडाल को करीब पांच महीने पहले से सजाया जा रहा है. हमारा उद्देश्य पेड़ बचाओ का नारा देना नहीं है, बल्कि लोगों को पौधों से प्यार करना सिखाना है. पंडाल का उद्घाटन पद्मश्री विजेता दुखू माझी करेंगे. वह 12 साल की उम्र से ही पेड़ लगा रहे हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >