शोभायात्रा रोकने पर लॉकेट की पुलिस के साथ नोकझोंक

न्यूटाउन में रामनवमी को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा को केष्टोपुर में वीआइपी रोड पर ही पुलिस द्वारा रोके जाने पर वहां मौजूद भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई.

रैली की शुरुआत में स्कूटी पर दिखीं भाजपा नेता

लॉकेट बोलीं : यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, तो फिर क्यों रोक रही पुलिस

संवाददाता, कोलकाता

न्यूटाउन में रामनवमी को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा को केष्टोपुर में वीआइपी रोड पर ही पुलिस द्वारा रोके जाने पर वहां मौजूद भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं को रूट बदलना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, न्यूटाउन के राम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित केष्टोपुर के पास पहुंचने के दौरान ही बाधाओं का सामना करना पड़ा. जब रैली सॉल्टलेक में प्रवेश करने की कोशिश की, तो पुलिस ने एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वीआइपी रोड पर ही बैरिकेड्स लगाये थे, वहीं लॉकेट चटर्जी और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई. अंत में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया. लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रामनवमी की शोभायात्रा को रोक दिया. रैली के शुरुआती चरणों में लॉकेट चटर्जी को स्कूटी पर भी देखा गया. रैली में उनके साथ भाजपा नेता अर्जुन सिंह भी थे.

पूरा बंगाल हुआ राममय : अर्जुन

बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि आज पूरा बंगाल राममय हो गया है. राज्य सरकार सभी जगहों पर विवाद व दंगा कराने के लिए कोशिश कर रही ,थी लेकिन राम भक्तों ने दिखा दिया कि सनातन धर्म पर आस्था है. इस तरह से आगामी 12 तारीख तक राज्यभर में शोभायात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >