बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

West Bengal Voting Result Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अब समापन की ओर से है. पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को संपन्न हो गयी. दूसरे चरण में 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. 29 अप्रैल को दूसरे फेज में किन 8 जिलों में वोटिंग होनी है, उसका पूरा डिटेल यहां पढ़ें.

West Bengal Voting Result Date 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. इस चरण में कोलकाता, हुगली, हावड़ा समेत कुल 8 जिलों के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सेकेंड फेज में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट का रैंडमाइजेशन भी पूरा हो चुका है.

West Bengal Voting Date 2026 Second Phase: 29 अप्रैल को किस जिले में कितनी सीट पर वोट?

चुनाव प्रचार का शोर थमने से पहले जान लें कि किन जिलों में वोटिंग होने वाली है. आपके जिले में कब मतदान होगा. आपके जिले की किस विधानसभा सीट पर कितने वोटर हैं. कितने पुरुष, कितनी महिला और कितने थर्ड जेंडर के वोटर पंजीकृत हैं. तो आईए, सबसे पहले जानते हैं कि 29 अप्रैल (बुधवार) को पश्चिम बंगाल के किन जिलों में वोटिंग होगी.

जिले का नामविधानसभा सीटों की संख्या
पूर्व बर्धमान16
हुगली18
हावड़ा16
उत्तर कोलकाता7
दक्षिण कोलकाता4
दक्षिण 24 परगना31
उत्तर 24 परगना33
नदिया17

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किस जिले में कितने पंजीकृत मतदाता

जिला का नामपुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडर वोटरकुल वोटर
नदिया20550241899787713954882
उत्तर 24 परगना362280034891101927112102
दक्षिण 24 परगना389171037095512577601518
दक्षिण कोलकाता34491133423824679173
उत्तर कोलकाता556992527144361084172
हावड़ा18500031758758803608841
हुगली21990702162237854361392
पूर्व बर्धमान19151171856593473771757
164356271573741879232173837

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग

पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे. 1,478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में लॉकि और सील हो चुकी है. बंगाल के मतदाताओं ने पहले चरण में बंपर वोटिंग की और इतिहास रच दिया. इस बार 93.19 प्रतिशत से मतदान हुआ है. न केवल रिकॉर्ड वोटिंग हुई, बल्कि दो दशक में यह पहला चुनाव है, जब कोई खून-खराबा नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी या बंगाल के नये ‘किंग’? 2026 का चुनाव अभिषेक बनर्जी की सबसे बड़ी ‘अग्निपरीक्षा’

पहले चरण में इन 16 जिलों में हुई वोटिंग

जिले का नामवोट प्रतिशत
कूचबिहार96.2
अलीपुरदुआर93.2
जलपाईगुड़ी94.76
कलिम्पोंग83.04
दार्जिलिंग88.98
उत्तर दिनाजपुर94.16
दक्षिण दिनाजपुर95.44
मालदा94.79
मुर्शिदाबाद93.67
पूर्व मेदिनीपुर92.75
पश्चिम मेदिनीपुर92.19
झारग्राम92.26
पुरुलिया91.59
बांकुड़ा92.55
पश्चिम बर्धमान90.32
बीरभूम94.51
कुल वोट93.19

पहले चरण के वोटर का आंकड़ा

बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में 23 अप्रैल को 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. कूचबिहार जिले में सबसे ज्यादा 96 फीसदी से भी अधिक मतदान हुआ था. पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर चुनाव हुए. इसमें 3.61 करोड़ पंजीकृत वोटर में से 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. पंजीकृत वोटर्स में 1,84,99,496 पुरुष, 1,75,77,210 महिला और 465 थर्ड जेंडर वोटर थे.

इसे भी पढ़ें

सिंगूर की ‘नैनो’ कसक : टाटा के जाने के 18 साल बाद खंडहर में भविष्य ढूंढ़ रहे लोग, न खेती बची न उद्योग, पछता रहे आंदोलनकारी

कोलकाता में SIR की कैंची, श्यामपुकुर और चौरंगी में वोटर लिस्ट से गायब हजारों प्रवासी मजदूर, जानें अपनी सीट का हाल

बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’?

उत्तर बंगाल का ‘किंगमेकर’ कौन? 40 सीटों पर राजबंशी वोटों के लिए TMC और BJP में आर-पार की जंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >