खास बातें
PM Modi Bongaon Rally: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बनगांव में ऐतिहासिक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. मतुआ समुदाय के गढ़ में हुंकार भरते हुए पीएम मोदी ने न केवल तृणमूल कांग्रेस के ‘अहंकार’ पर प्रहार किया, बल्कि घुसपैठियों को देश छोड़ने की चेतावनी भी दे डाली.
पहले ही चरण में दीदी का अहंकार चकनाचूर : मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में दीदी का अहंकार चकनाचूर हो चुका है. 4 मई के बाद बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनते ही गुंडों और बलात्कारियों को उनके किये की सजा दी जायेगी.
घुसपैठियों को चेतावनी और मतुआ समाज को वचन
प्रधानमंत्री ने नागरिकता और घुसपैठ के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा- मैं घुसपैठियों को चेतावनी देता हूं कि वे दूसरे चरण के चुनाव से पहले देश छोड़ दें. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो चुनावी नतीजे आने के बाद उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा. पीएम ने मतुआ और नामशूद्र समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- मैं आपके सामने प्रतिज्ञा करता हूं कि सीएए (CAA) के माध्यम से आपको नागरिकता मिलकर रहेगी. यह मेरा वादा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4 मई के बाद न्याय के कठघरे में होंगे गुंडे : प्रधानमंत्री
बंगाल में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार को ‘निर्मम’ करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने संदेशखाली के पीड़ितों और आरजी कर अस्पताल की पीड़िता की मां को टिकट देकर बंगाल की महिलाओं के प्रति अपनी जवाबदेही साबित की है.
इसे भी पढ़ें : मतुआ वोट बैंक को साधने ठाकुरबाड़ी में पीएम मोदी, हरिचंद-गुरुचंद ठाकुर मंदिर में की पूजा, बंगाल की 34 सीटों पर सीधा असर
सॉल्टलेक स्टेडियम की घटना को बताया जंगलराज का सबूत
कोलकाता के सॉल्टलेक स्टेडियम में फुटबॉल कार्यक्रम (मेसी इवेंट 2025) के दौरान हुई अव्यवस्था का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह तृणमूल के ‘महा जंगलराज’ का सबसे बड़ा प्रमाण है. उन्होंने वादा किया कि नयी भाजपा सरकार 4 मई के बाद महिलाओं पर अत्याचार करने वाले बदमाशों को न्याय के कठघरे में लायेगी.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी सरकार पर राहुल गांधी का हमला- बंगाल में लोकतंत्र नहीं, TMC के आतंक का राज, हिंसा के आगे नहीं झुकेगी कांग्रेस
टीएमसी में छोटा नेता भी खुद को सरकार समझता है : मोदी
प्रधानमंत्री ने सत्ता के दुरुपयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में स्थिति ऐसी हो गयी है कि वहां का छोटा से छोटा नेता और गुंडा भी खुद को ‘सरकार’ समझने लगा है. उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब यह कहने का समय आ गया है कि बंगाल में यह अत्याचार ‘और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा’.
इसे भी पढ़ें : एक दशक में 16 राज्यों में हुए चुनाव, चुनावी हिंसा में पश्चिम बंगाल नंबर-1
PM Modi Bongaon Rally: पहले चरण में टीएमसी का ‘सुपड़ा साफ’ का दावा
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि पहले चरण के मतदान ने भाजपा की जीत सुनिश्चित कर दी है. उन्होंने कहा कि तृणमूल का घमंड टूट चुका है और दूसरे चरण में जनता पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास की नयी इबारत लिखेगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी
ममता बनर्जी का मोदी-शाह पर पलटवार- 50 हेलीकॉप्टर और 19 मुख्यमंत्री मिलकर भी TMC को नहीं हरा पायेंगे
‘बूथ संवाद’ में बोले पीएम मोदी- बंगाल में हत्या, बलात्कार और दंगे चरम पर, घुसपैठिये बने बड़ा खतरा
