बनगांव : एसआइआर के विरुद्ध सीएम ममता बनर्जी ने की रैली, उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट बनगांव शहर में एक रैली निकाली, जो बनगांव के त्रिकोण पार्क में जनसभा के बाद शुरू हुई.

बनगांव.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के विरोध में मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट बनगांव शहर में एक रैली निकाली, जो बनगांव के त्रिकोण पार्क में जनसभा के बाद शुरू हुई. ममता बनर्जी ने बनगांव के चांदपाड़ा से मतुआ बहुल क्षेत्र ठाकुरनगर तक तीन किलोमीटर लंबी इस रैली का नेतृत्व किया. ठाकुरनगर के ढाकुरिया स्कूल में रैली समाप्त हुई. इस दौरान सड़क के दोनों किनारे लोगों की लंबी कतार देखी गयी. लोग ममता बनर्जी को देखने के लिए जुटे थे. रैली में शामिल लोग नीले और सफेद गुब्बारे लिए हुए थे, तृणमूल के झंडे लहरा रहे थे और एसआइआर विरोधी नारे लगा रहे थे. रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सामान्य तेज गति से चल रही थीं तो कुछ लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया तथा ममता बनर्जी ने सड़कों के दोनों ओर एकत्र लोगों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

रैली के दौरान कुछ बुजुर्ग महिलाएं ममता बनर्जी को गले लगाती दिखीं, तो वहीं ममता बनर्जी ने बच्चों को उनकी मांओं की गोद से लेकर उन्हें दुलार भी किया. रैली में तृणमूल की राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर, मंत्री सुजीत बोस और पूर्व मंत्री एवं विधायक ज्योतिप्रिय मलिक समेत कई तृणमूल नेता शामिल थे. रैली के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. पुलिस प्रशासन की ओर से चांदपाड़ा से लेकर ठाकुनगर के ढाकुरिया स्कूल मैदान तक बड़े पैमाने पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था. मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग (इसीआइ) ने पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों में एसआइआर अभियान चलाया है. इसी बीच आनेवाले 2026 में राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >