Kolkata Roads Condition: कोलकाता की 76 जर्जर सड़कों पर पुलिस का एक्शन, निगम को सौंपी सूची

कोलकाता में लगातार बारिश के कारण सड़कों का हाल बेहाल है, जिससे दुर्गा पूजा की तैयारियों में बाधा आ रही है. कोलकाता नगर निगम को पुलिस से मिली खराब सड़कों की सूची पर काम करना है.

कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट

लगातार बारिश के कारण कोलकाता में अधिकांश छोटे बड़े सड़कों की हालत खराब है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं. इस बीच पूजा का सीजन आने वाला है. ऐसे में कोलकाता नगर निगम के लिए जर्जर सड़कें सिरदर्द बनी हैं. इधर कोलकाता पुलिस द्वारा निगम को खराब सड़कों की एक सूची सौंपी गयी है.

76 में से 31 सड़कों की हुई मरम्मत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूची में 76 सड़कों के नामों का उल्लेख किया गया है. इस संबंध में निगम आयुक्त और प्रशासक स्मिता पांडे ने बताया कि 76 में से 31 सड़कों की मरम्मत हो चुकी है. पर खराब मौसम यानी लगातार हो रही बारिश के कारण काफी परेशानी हो रही है. खराब मौसम की वजह से निगम सड़कों की मरम्मत नहीं कर पा रहा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

इस बीच राज्य सरकार ने दुर्गापूजा से पहले सड़कों की मरम्मत के लिए 10 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम दिया है. इस संबंध में पांडे ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर सड़कों की मरम्मत कर दी जायेगी. इधर, निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में पूजा से पहले सभी बड़े पूजा पंडालों के बाहर सड़कों की मरम्मत कर दी जायेगी ताकि, पूजा के दौरान लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >