Kolkata Weather : सुहाना रहेगा बंगाल का मौसम, रह रह कर बरसेंगे कोलकाता में छाये बादल

Kolkata Weather : ओडिशा के पास बने चक्रवात के कारण बंगाल के मौसम में बदलाव दिख रहा है. उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में, जिनमें कोलकाता भी शामिल है, छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Kolkata Weather : कोलकाता. राजधानी कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के बड़े इलाके में सोमवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं. दोपहर बाद कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक ऐसी बारिश की संभावना बनी हुई है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सप्ताह उत्तर और दक्षिण बंगाल में कमोबेश बारिश होगी. हालांकि, इससे तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

बंगाल के इन जिलों में होगी बारिश

कोलकाता, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में सोमवार और मंगलवार को छिटपुट हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हालांकि, इन जिलों के लिए अलग से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, बांकुरा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

पूरे सप्ताह छिटपुट बारिश का अलर्ट

पूरे सप्ताह उत्तर बंगाल में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी. शनिवार तक उत्तर के सभी जिलों में छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दार्जिलिंग, कालीम्पोंग और जलपाईगुड़ी के लिए मंगलवार तक अलग-अलग चेतावनी जारी की गई है. अलीपुरदुआर और कूच बिहार के लिए बुधवार तक चेतावनी लागू है. बाकी जिलों में चेतावनी केवल सोमवार के लिए है. अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में न्यूनतम या अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरों को जानने के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके प्रभाव से गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल में गरज के साथ बारिश होने की अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं. सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. कोलकाता समेत पूरे दक्षिण बंगाल में दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिन कोलकाता का मौसम सुहाना बना रहेगा. अगले सप्ताह से तापमान में तेजी आने की आशंका है.

Also Read: Kolkata Weather: बंगाल के मौसम में बारिश का इंतजार, इन जिलों में बढ़ सकता है तापमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >